पुराने कामों को भुना रही भाजपा सरकार : राममूर्ति
अंबेडकरनगर: पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार कोई नया विकास नहीं कर रही। सपा सरकार
अंबेडकरनगर: पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार कोई नया विकास नहीं कर रही। सपा सरकार में शुरू कराए गए कामों पर अपनी कामयाबी की मुहर लगा रही है। ऐसा करने से जनता के बीच इस सरकार की कारगुजारी का भंडाफोड़ हो रहा है। वर्मा अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर ब्लॉक पर आयोजित सदस्यता शिविर व प्रमाणपत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में भागीदार बनकर फिर सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करते रहें। इस मौके पर रवींद्र कुमार ¨सह, कलाम खां, सन्नू आदि ने भी संबोधित किया। आलापुर संवादसूत्र के मुताबिक लोहिया वाहिनी के जिला सचिव विश्वनाथ, रामनगर प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम, स¨वदर यादव, युवा नेता संदीप यादव, संजीव, हेमंत, राजन कनौजिया, दिनेश कुमार समेत कई अन्य नेताओं ने देवरिया बाजार, जहांगीरगंज, आलापुर, न्यौरी आदि स्थानों पर सैकड़ों लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। सपा प्रत्याशी रहीं संगीता कनौजिया के पुत्र ज्ञानेंद्र कनौजिया भी समर्थकों के साथ सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं।