सपा ने पूरे नहीं किए मुसलमानों से किए वादे : ओवैसी
अंबेडकरनगर : आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्
अंबेडकरनगर : आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस, सपा, भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर मुसलमानों से किए गए वादों से मुकरने का आरोप लगाया।
पार्टी प्रत्याशी इरफान पठान के समर्थन में मंगलवार को एकता मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि सेकुलरिज्म के नाम पर हमने कांग्रेस को अपना वोट दिया। तरक्की के बदले फसाद मिले। सपा का साथ दिया, मौलाना मुलायम ¨सह का खिताब दिया। फिरकापरस्ती को रोकने के लिए 2012 में सपा की सरकार बनवायी, बदले में मुजफ्फरनगर सहित 400 दंगे मिले। सपा ने मुसलमानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए। ओवैसी कहा कि इस मुल्क में ¨हदू-मुसलमान विभिन्न मजहब को मानने वाले लोग मोहब्बत से रहते आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब्रिस्तान और श्मशान की बात करते हैं। भाजपा ने एक भी मुसलमान को प्रत्याशी नहीं बनाया। कह रहे हैं कि बीजेपी सत्ता में आएगी तो स्लाटर हाउस बंद कर दिए जाएंगे। बोले कि भाजपा हमारे मजहबी मामलों में दखल दे रही है। तीन तलाक का राग अलाप रही है। भाजपा मुसलमानों की फिक्र करना बंद कर दे। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी करके हजारों लोगों को अपने ही पैसा के लिए लाइनों में खड़ा कर दिया। इससे 209 लोगों की जानें चली गई। अच्छे दिनों की बात की थी, सबके खराब दिन आ गए। उन्होंने कहा कि अखिलेश के वालिद मुलायम ¨सह यादव ने बेटे को मुस्लिम विरोधी बताया था। मुसलमानों के विरोध के मामले में नरेंद्र मोदी बड़े और अखिलेश उनके छोटे भाई हैं। सभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता आसीम बोकार, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, जिलाध्यक्ष जीशान हैदर, प्रत्याशी इरफान पठान उपस्थित रहे।