गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज
अंबेडकरनगर : गणतंत्र दिवस की तैयारियां जिले में जोरों पर हैं। सरकारी विभागों से लेकर शैक्षिक संस्थ
अंबेडकरनगर : गणतंत्र दिवस की तैयारियां जिले में जोरों पर हैं। सरकारी विभागों से लेकर शैक्षिक संस्थाओं तक में पर्व को रंगारंग तरीके से मनाने का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। पुलिस लाइंस में शनिवार को गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस कर्मियों के साथ महिला आरक्षियों एवं अग्निशमन विभाग की टोलियों ने पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन ¨सह, सीओ सदर राघवेंद्र मिश्र, भीटी के अमित श्रीवास्तव एवं प्रतिसार निरीक्षक रामानंद राय मौजूद रहे। वहीं पर्व के सन्निकट आने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर तिरंगे के रंग की सामग्री सज गयी है। वहीं नन्हे-मुन्नें बच्चे पर्व के लिए तिरंगे की खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास करते रहे।