हमलाकर महिलाओं को किया घायल
अंबेडकरनगर : कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में भूमि विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिय
अंबेडकरनगर : कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में भूमि विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया। हमले में दो महिलाएं घायल हो गयीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं का प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
मामला उक्त थाना क्षेत्र के हासिमगढ छितूनी गांव का है। गांव निवासिनी सोनादेवी पत्नी स्व. भागमान एवं शिवकुमार के मध्य अर्से से जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह लाठी-डंडों से लैस दबंग सोनादेवी के घर जा धमके। इसके बाद निर्माणधीन बीम गिराकर परिवारीजनों की पिटाई कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचीं शांतीदेवी को भी निशाना बनाया। हमले में सोनादेवी एवं शांतिदेवी घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर शिवकुमार पुत्र बलेसर एवं राजू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।