महासमर : जनता का विश्वास जीतें : रामअचल
अंबेडकरनगर : चुनाव आचार संहिता का मजबूती से पालन कर जनता का विश्वास जीतें, इससे बसपा की सरकार बनेगी
By Edited By: Published: Thu, 12 Jan 2017 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2017 10:27 PM (IST)
अंबेडकरनगर : चुनाव आचार संहिता का मजबूती से पालन कर जनता का विश्वास जीतें, इससे बसपा की सरकार बनेगी। यह बातें बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने अहेथा बाग में सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा की सर्वसमाज बसपा के साथ है। जनता हमारे विकास के कामों को याद कर रही है। हमने दंगा मुक्त, भयमुक्त सरकार दिया। मोदी सरकार केवल वादे कर रही है पर हम काम करते हैं। सपा सरकार में जिले के विकास का पहिया ठप हो गया। सभा का संचालन राजेंद्र भारती ने किया। सभा में बालमुकुंद धुरिया, फरहत अब्बास, शारदा राजभर, मनोज यादव, जगदीश राजभर, श्यामलाल राना व राजू यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें