गरीबों के मसीहा रहे चुन्नीलाल
अंबेडकरनगर : लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व सांसद स्व. चुन्नीलाल ने संपूर्ण जीवन गरीबों की
अंबेडकरनगर : लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व सांसद स्व. चुन्नीलाल ने संपूर्ण जीवन गरीबों की सेवा में व्यतीत कर दिया। वह सदैव पिछड़ी एवं अनुसूचित वर्ग के विकास के प्रयास में लगे रहे। उक्त विचार भाजपा अनुसूचित मोर्च के महामंत्री जितेंद्र कन्नौजिया ने व्यक्त किए। वह पूर्व सांसद स्व. चुन्नीलाल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि पूर्व सांसद ने हमेश गरीबों एवं मजलूमों की लड़ाई लड़ी। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ महामंत्री ने पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वहीं भाजपाईयों ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से मनोज मिश्र, विनोद ¨सह, वीरेंद्र चित्रांश, अंगूरा वर्मा, सचिन गुप्ता, अविनाश गुप्ता, अजय राजभर, चंद्रशेशर कन्नौजिया, विक्की गौड़, ¨प्रस मोदनवाल, विवेक मोदनवाल, सुरज, आकाश गुप्ता आदि मोजूद रहे।