सिद्धार्थ के जरिए दूर का सियासी दांव
अंबेडकरनगर : जिले में विधि व्यवसाय के क्षेत्र में अहम पहचान बने वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी के
अंबेडकरनगर : जिले में विधि व्यवसाय के क्षेत्र में अहम पहचान बने वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी के पौत्र डा. सिद्धार्थ त्रिपाठी को प्रदेश सरकार ने खास तोहफा दिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश योजना आयोग का सदस्य बनाया गया है। इस उपलब्धि के वाहक बने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा। ऐसा कर जहां उन्होंने क्षेत्र के मा¨नद परिवार की शान में इजाफा किया, वहीं ब्रह्मणों का हितैषी होने का भी संदेश दिया। यूं कहना अतिश्योक्ति न होगा कि मंत्री ने सिद्धार्थ के जरिए दूर का निशाना साधा है। कारण विधानसभा चुनाव में चंद महीने ही शेष हैं। इसके पहले वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुधीर ¨सह ¨मटू की ताजपोशी कराकर ठाकुर मतदाताओं को पाले में करने की जुगत कर चुके हैं। नगर के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी डॉ. सिद्धार्थ त्रिपाठी सरकारी अधिवक्ता संजय त्रिपाठी के पुत्र हैं। मंत्री की राय पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने त्रिपाठी को उप्र योजना आयोग का सदस्य बनाया है। इस पद को राज्यमंत्री के समकक्ष बताया जा रहा है। मंगलवार को डॉ. त्रिपाठी पद मिलने के बाद पहली बार यहां आ रहे हैं। अन्नावां में उनका स्वागत होगा। इसके बाद शिवबाबा से लेकर शहर तक जगह-जगह जोरदार खैर मकदम किया जाएगा। इस दौरान तोरणद्वार और गाजे-बाजे का इंतजाम है। मुख्य कार्यक्रम पैतृक आवास पर आयोजित है, इसमें मंत्री समेत बड़ी संख्या में विशिष्टजन शिरकत करेंगे।