सरकार की विफलता से प्रदेश में अराजकता
अंबेडकरनगर : प्रदेश सरकार की विफलता के कारण ही प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है। लिहाजा आमजनमानस
अंबेडकरनगर : प्रदेश सरकार की विफलता के कारण ही प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है। लिहाजा आमजनमानस में असुरक्षा को लेकर भय एवं दहशत है। बसपा की सरकार बनते ही ऐसे तत्वों का सफाया करके अमन चैन कायम किया जायेगा। उक्त बातें पूर्व सांसद बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन दत्त ने जमीन अहिरौली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने भाजपा को भी हर मोर्चा पर विफल बताया और कहा ऐसे मजहबी तत्वों से सावधान रहना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष जिलाजीत ¨सह फौजी व संचालन राम प्यारे निषाद ने किया। समारोह को विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार, मायाराम ¨वध्याचल, बृजेश मौर्य, रमेश भारती, निर्भय ¨सह व संजय आदि मौजूद थे।