सपा आतंक एवं अपराध की पोषक
अंबेडकरनगर : भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने कहा कि सूबे में सपा सरकार बनने के बाद से आतंक एवं अपर
अंबेडकरनगर : भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने कहा कि सूबे में सपा सरकार बनने के बाद से आतंक एवं अपराधों में बढोत्तरी आई है। अपराधियों के हौसलें बुलंद हो गए है। पुलिस पीड़ितों के बजाय दबंगो का साथ दे रही है। वहीं बसपा सरकार में भ्रष्टाचार में इजाफा हो जाता है। बसपा सरकार के मंत्रियों पर दर्ज मुकदमें इसकी ताईद कर रहे है। जनता दोनों दलों से ऊब चुकी है। जिसके लिए भाजपा को विकल्प के रूप में देख रही है। ऐसे में मौर्य समाज एवं बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्रवादी शक्तियों को मजबूत किया है। जिलाध्यक्ष रविवार को नगर के बस स्टेशन के समीप आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 माह के कार्यकाल में 70 जनहितकारी योजनाएं लागू कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर हरियाली लाने का सार्थक प्रयास किया है। सीमा पर देश के विरोधियों को करारा जवाब देकर विश्व में मजबूत देश की पहचान बनाई है। इस दौरान उन्होंने रजनीश मौर्य के नेतृत्व में बसपा छोड़ भाजपा में आए करीब डेढ़ सौ लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसमें हरीराम मौर्य, कमलेश मौर्य, दिनेश मौर्य, वीरेंद्र, आत्माराम, वैभव, नरेश, अमित कुमार, रामअरज मौर्य, शंभूनाथ, आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार मौर्य ने किया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद तिवारी, गोपाल ¨सह, अर¨वद ¨सह, अजय त्रिपाठी, राजेश ¨सह बब्लू, रामचंदर उपाध्याय एवं संतोष ¨सह बब्लू आदि मौजूद रहे।