Move to Jagran APP

श्रीराम कथा ज्ञान की गंगा : रामायणी

अंबेडकरनगर : श्रीराम कथा ज्ञान की गंगा है। इसमें डुबकी लगाने मात्र से मनुष्य की अज्ञानता दूर होती है

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 11:02 PM (IST)
श्रीराम कथा ज्ञान की गंगा : रामायणी

अंबेडकरनगर : श्रीराम कथा ज्ञान की गंगा है। इसमें डुबकी लगाने मात्र से मनुष्य की अज्ञानता दूर होती है। साथ ही मनुष्य को दुर्लभ ज्ञान की प्राप्ति होती है। रामकथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उक्त बातें कथा वाचिका सृष्टिलता रामायणी ने हीरापुर बाजार में भारतीय संस्कृति बचाओ मंच द्वारा आयोजित संगीतमयी राम कथा के पांचवें दिन राम विवाह की कथा का वर्णन करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मनुष्य सत्य मार्ग पर चलकर भगवान की भक्ति को प्राप्त कर सकता हैं। रामकथा जहां हृदय में मानव सेवा का भाव जागृति करती है, वहीं लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कहा कि जो मनुष्य राम कथा का श्रवण करते हैं उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और वह मनुष्य मोक्ष प्राप्त करता है। उन्होंने राम विवाह की कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गयी राम विवाह की झांकियों को लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान शुभम ¨सह, विवेक ¨सह, रवि, नितिन, विजय बहादुर यादव, सुरजीत, अभिषेक पांडेय, सूरज साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.