अब राजधानी कूच करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
अंबेडकरनगर : शनिवार की सुबह से ही तेज बारिश के चलते आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कदम मंद पड़े। ऐ
अंबेडकरनगर : शनिवार की सुबह से ही तेज बारिश के चलते आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कदम मंद पड़े। ऐसे में दोपहर तक कलेक्ट्रेट के निकट खामोशी छायी रही। हालांकि बारिश के थमते ही आंदोलनकारी मौके पर डंट गए। जनपद स्तर पर उनकी मांगों को लेकर निदान होता नहीं देख संगठन ने राजधानी लखनऊ की ओर कूच किए जाने की रणनीति बनाई है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 27 सितंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लखनऊ में होने वाली महारैली में शिरकत करने के लिए कूच करेंगे। शनिवार को आंदोलन की कमान अकबरपुर टांडा तथा कटेहरी विकासखंड से महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लाक इकाई ने संभाली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग बुलंद की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कामिनी तिवारी, कटेहरी ब्लॉक अध्यक्ष रेखा मिश्रा तथा टांडा ब्लॉक अध्यक्ष सविता सागर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी वर्मा, चंद्रावती वर्मा, अनीता देवी, यमुना देवी, रुद्रेश, संयोगिता, संगीता, संगीता तिवारी, किरन लता, पूनम, सुनीता, गीता, प्रेमापाल, नीलम, मंजू, किरन ¨सह, पूनम ¨सह, आदि आंदोलन में शामिल रहीं।
------------------
-तीसरे दिन कार्य बहिष्कार जारी-
अंबेडकरनगर : मनरेगा तकनीकी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त के नेतृत्व में तकनीकी सहायकों का तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। गत 22 सितंबर से शुरू हुआ यह आंदोलन आगामी 27 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। आंदोलन तकनीकी सहायकों ने तकनीकी सहायकों की सेवा नियमावली बनाई जाने, मानदेय के बजाए 9300 तथा 4200 वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग बुलंद की। इसमें मनोज कुमार, कमर जलीस, लालता प्रसाद, सुषमा वर्मा, राम अकबाल, छैल बिहारी, बंशीलाल वर्मा, ठाकुरदीन वर्मा, जीत बहादुर ¨सह व रामजनम यादव समेत बड़ी संख्या में मनरेगा तकनीकी सहायक शामिल रहे।