सीधे जनता से जुड़े मुद्दोंपर करनी होगी बात
अंबेडकरनगर : आम आदमी पार्टी के फैजाबाद मंडल के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि अवधप
अंबेडकरनगर : आम आदमी पार्टी के फैजाबाद मंडल के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि अवधप्रांत एवं बुंदेलखंड के पर्यवेक्षक हर्ष कालरा व विशिष्ट अतिथि अवधप्रांत के संयोजक अविनाश त्रिपाठी मौजूद रहे। संयोजक त्रिपाठी ने कहा कि हमें मुद्दों की बात करनी है, जो कि जनता की समस्याओं से सीधे जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि बसपा में भगदड़ है, दूसरी तरफ 73 सांसदों वाली पार्टी को अपनों से भरोसा उठ गया है, जो बाहरी लोगों के लिए माला लिए खड़ी है। इन सभी पार्टियों ने पूरे प्रदेश में जाति, धर्म में बांटकर आपस में लड़ाकर बर्बाद कर दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक राजेंद्र कुमार वर्मा ने की। इसमें अमेठी, सुलतानपुर, फैजाबाद व अंबेडकरनगर के लोगों ने भी हिस्सा लिया। संचालन टांडा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने किया। अवधप्रांत के मीडिया प्रभारी सभाजीत ¨सह, सचिव राजेश, शचींद्र वर्मा, कानपुर के जिला संयोजक अर¨वद कटियार, विनय पटेल, विश्राम, गोपिका शुक्ला, नीलम ¨सह, सुलतान शाह, कौशलेंद्र प्रताप ¨सह, रसीद अशरफ, राजेंद्र वर्मा, कासिम अब्बास आदि उपस्थित रहे।