Move to Jagran APP

राजीव गांधी सूचना क्रांति के महानायक

अंबेडकरनगर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर, मोबाइल सूचना की महाक्रां

By Edited By: Published: Sat, 20 Aug 2016 10:30 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 10:30 PM (IST)
राजीव गांधी सूचना क्रांति के महानायक

अंबेडकरनगर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर, मोबाइल सूचना की महाक्रांति को साकार स्वरूप दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी ने सदभावना दिवस पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता सदभावना पर राजीव गांधी ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। वह राजीव गांधी की 72वीं जयंती दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। संचालन महासचिव बद्रीनारायण शुक्ल ने किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई व फल वितरित किया। कांग्रेस सचिव मोहम्मद अनीस खां ने कहा कि राजीव गांधी जानते थे कि भारत गांवों में बसता है और उन्होंने गांवों के विकास की शक्ति दी। रामकुमार पाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने विदेश नीति को बुलंदियों पर पहुंचाया तथा विश्व गुरु बनने का मार्ग प्रशस्त किया। जाफर मूसा ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायत राज व्यवस्था की बेमिसाल मजबूती दी। जिला उपाध्यक्ष द्विजेंद्र नारायण शुक्ल, संजय तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी हर सपने को पूरा करना कांग्रेसजनों का परम कर्तव्य है। पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्र ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। अमित जायसवाल, अवधेश कुमार मिश्र ने राजीव गांधी को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताया। जलालपुर स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राजीव गांधी की जयंती मनायी। युवा कांग्रेसी अनिल कुमार चौहान, नजरे आलम, मारकंडेय वर्मा, सुशील कुमार गौतम, मोहम्मद नसीम, शमसुद्दीन, सिराज अहमद, अनिल कुमार वर्मा, अच्छेलाल चौहान, विजय बहादुर चौहान, गुलाम सिद्दीकी, अबू सहमा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.