कलेक्ट्रेट पर कल धरना देंगे कार्मिक
अंबेडकरनगर : मनरेगा कार्मिकों की समस्याओं को लेकर कार्यबहिष्कार पर पांचवें दिन भी आंदोलन जारी रहा। ज
अंबेडकरनगर : मनरेगा कार्मिकों की समस्याओं को लेकर कार्यबहिष्कार पर पांचवें दिन भी आंदोलन जारी रहा। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त के नेतृत्व में मनरेगा तकनीकी सहायकों ने अधिकारियों पर मानमानी करने का आरोप लगाया। बताया कि नियमित तौर पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता। विगत छह से आठ माह से मानदेय बाधित होने की दशा में कार्मिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जबकि अधिकारी इसे संज्ञान में लेने से किनारा कसे हैं। संगठन इसके विरोध में आगामी 22 अगस्त को संगठन जिलाधिकारी कार्यालय के निकट धरना व प्रदर्शन कर अगली रणनीति तय करेगा। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कार्मिकों की सेवा नियमावली बनाए जाने, मानदेय, यात्रा भत्ता, दुर्घटना बीमा व आकस्मिक अवकाश समेत तकनीकी सहायक पद नाम बदलकर कनिष्ठ अभियंता ग्राम्य विकास किए जाने को लेकर नरेगा तकनीकी सहायक कार्यबहिष्कार पर डटे हैं। संगठन ने आगामी 23 अगस्त से लखनऊ में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अकबरपुर ब्लाक मुख्यालय पर हुए इस आंदोलन में देव कुमार, सुनील तिवारी, मनोज कुमार, अर्जुन चौधरी, श्याम सुंदर, आलोक रंजन, जितेंद्र विश्वकर्मा, अखिलेश पाल, राजकुमार, अशोक पांडेय, वीरेंद्र यादव, अर¨वद आदि शामिल रहे।