Move to Jagran APP

आजादी के नायकों को नमन कर सुनायी वीरता की गाथा

अंबेडकरनगर : वंदे मातरम, भारत माता की जय के उदघोष के साथ ही जिले में तिरंगा यात्रा विभिन्न मंडलों, स

By Edited By: Published: Sat, 20 Aug 2016 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 10:25 PM (IST)
आजादी के नायकों को नमन कर सुनायी वीरता की गाथा

अंबेडकरनगर : वंदे मातरम, भारत माता की जय के उदघोष के साथ ही जिले में तिरंगा यात्रा विभिन्न मंडलों, सेक्टरों में निकाली गई। इस मौके पर आजादी के नायकों को नमन कर उनकी जीवन गाथा तथा योगदान की जानकारी दी गयी। अकबरपुर विधानसभा के दक्षिणी मंडल में मंडल अध्यक्ष रामबहाल वर्मा, मंडल प्रभारी विनोद ¨सह, विधानसभा प्रभारी रामचंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकली। इस दौरान सैदापुर, यहिया कमालपुर, सिकरोहर, करतोरा, रोशनगढ़, ककरडिला, भड़सार में मीडिया प्रभारी रघुनंदन राजभर, प्रहलाद वर्मा, अतुल शर्मा, दयाराम गुप्त, लालजी कनौजिया, बजरंगी वर्मा, श्रीश वर्मा, मोहन्लाल, अनिल ¨सह की उपस्थिति में बूथ-बूथ भ्रमण किया। कटेहरी विधानसभा के कटेहरी ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, संजय ¨सह ने विभिन्न बूथों एवं सेक्टरों पर तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पूर्व शुक्रवार को ओमप्रकाश तिवारी, रमाशंकर ¨सह, शिवकुमार मिश्र ने बथुआ, रामपुर गिरंट, बनगांव, बेला महमदपुर में यात्रा निकाली। आलापुर विधानसभा में पूर्व विधायक त्रिवेणीराम की मौजूदगी में राजेसुल्तानपुर, कम्हरिया घाट, मदैनिया, नसीरपुर छितौना में मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान पांडेय की अगुआई में विभिन्न बूथों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

loksabha election banner

जलालपुर संवादसूत्र के मुताबिक शनिवार को तिरंगा यात्रा में सपा से भाजपा का दामन थामे विधायक शेरबहादुर ¨सह व सांसद डॉ. हरिओम पांडेय ने एक दूसरे को माल्यार्पण करने में होड़ लगा दी। मालीपुर चौराहे से क्षेत्र के लिए निकले वाहन सवार तिरंगा यात्रियों ने मुंडेहरा, रफीगंज, कर्बला समेत दर्जन भर प्रमुख स्थानों पर देश की आजादी की खातिर मर मिटने वालों की वीर गाथा सुनायी। तिरंगा यात्रा में विधायक प्रतिनिधि डॉ. राजेश ¨सह, बृजेश ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, सत्यप्रकाश ¨सह, रामचंदर ¨सह, केशव श्रीवास्तव, रजनीश ¨सह, अनिल उपाध्याय, बेचन पांडेय, सुरेश गुप्त, कृष्ण गोपाल कसौधन, पूर्व प्रमुख राजेंद्र प्रसाद, लालजी वर्मा, महेंद्र ¨सह आदि शामिल रहे। देर शाम तिरंगा यात्रा अरई पहुंची, जहां सेनानी रहे दादा राजबली यादव की समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिए जाने के साथ ही यात्रा का समापन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.