दो दिन आते इंजीनियर साहब बाकी दिन लखनऊ
अंबेडकरनगर : बिजली आपूर्ति किे लिए विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर के जलने का सिलसिला जारी है। मा
अंबेडकरनगर : बिजली आपूर्ति किे लिए विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर के जलने का सिलसिला जारी है। माह भर में तीन सौ ट्रांसफार्मर फूंक गए। लेकिन मरम्मत का जिम्मा उठाने वाली कार्यदायी संस्था की मनमानी के कारण समय रहते ट्रांसफार्मरों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली आपूर्ति के लिए शासन ने जिले में विद्युत वितरणखंड अकबरपुर एवं टांडा की स्थापना कर रखी है। इनके तहत बारह बारह उपकेंद्रो का संचालन किया जा रहा है। बिजली की आपूर्ति के लिए विभाग ने जगह-जगह ट्रांसफार्मर लगा रखे है। जिनकी मरम्मत के लिए विभाग ने लखनऊ की कार्यदायी संस्था से अनुबंध कर रखा है। उक्त संस्था ने कार्यालय परिसर में कार्यशाला की स्थापना कर रखी है। जिसके संचालन के लिए एक अभियंता समेत चार लोगों को तैनात किया गया है। गत माह विभिन्न क्षमता के करीब तीन सौ ट्रांसफार्मर फूंक गए। जिन्हें विभाग ने मरम्मत के लिए कार्यशाला भेजवाया। लेकिन कार्यदायी संस्था की मनमानी के कारण समय पर उनकी मरम्मत नही हो सकी। कारण कि कार्यशाला में तैनात सहायक अभियंता सप्ताह में महज दो दिन ही आते है। अन्य दिन वह लखनऊ रहते है। ऐसे में ट्रांसफार्मर की मरम्मत नही हो पाती है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था की मनमानी के कारण ट्रांसफार्मर की मरम्मत में पखवारे भर का समय लग रहा है। जिससे उक्त इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। विभाग ने इस बाबत कई बार सुधार का प्रयास किया। लेकिन कार्यदायी संस्था की मनमानी में सुधार नही आ रहा है। अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि इस बाबत पत्राचार कर सुधार के निर्देश दिए गए है। अन्यथा की स्थिति में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।