धान की रोपाई में जुट गए किसान
अंबेडकरनगर : भीषण गर्मी व तेज धूप के बावजूद अन्नदाता निराश नजर नहीं आ रहा है। वह भगवान भरोसे धान की
अंबेडकरनगर : भीषण गर्मी व तेज धूप के बावजूद अन्नदाता निराश नजर नहीं आ रहा है। वह भगवान भरोसे धान की रोपाई कर रहा है। इस वर्ष जून माह समाप्त हो गया और बारिश भी दगा दे रही। तेज धूप व उमस से जीवन-अस्त व्यस्त है। धूप के कारण लोग घरों में दुबके रहते हैं। ऐसे में किसानों द्वारा डाली गई धान की नर्सरी तैयार होने पर उसे खेत में लगाना शुरू कर दिया गया है। वर्षा न होने तथा नहरें सूखी होने के कारण लोग निजी साधनों से पानी खेतों मे डालकर धान की रोपाई कर रहे हैं। नागेंद्र चौबे, रामजन्म विश्वकर्मा, शोभा यादव, हरिलाल ¨सह, डब्लू ¨सह, गिरधारी, मोहन मिश्र आदि ने बताया कि धान की नर्सरी तैयार हो गयी है। यदि समय से रोपाई नहीं नहीं करेंगे तो उपज प्रभावित हो जाएगी। हाइब्रिड धान की नर्सरी की रोपाई क्षेत्र में जोरों पर है। प्रगतिशील किसानों ने बताया कि धान की पहले कटाई करके इसमें तंबाकू की खेती करेंगे।
----------
नहरें भी दे रहीं दगा
आलापुर : धान की रोपाई के समय नहरें भी दगा दे गयीं। जहांगीरगंज के पूरब नहरों मे पानी पहुंचा ही नहीं है। कारण सफाई सही नहीं हुई है। ऐसे में नहर के किनारे के किसान नहर में पानी या वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। अमरजीत, अमरनाथ, जगदीश, दिलीप तिवारी आदि ने बताया कि हमारी नर्सरी तैयार है, लेकिन नहर में पानी न आने से हमें परेशानी हो रही है। इसकी सुध लेन वाला कोई नहीं है।