दबंगों ने ढहाई चहारदीवारी, पांच नामजद
अंबेडकरनगर : अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव भरथुआ में अवैध असलहे, धारदार हथियार से लैस दबंगों ने चहारद
अंबेडकरनगर : अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव भरथुआ में अवैध असलहे, धारदार हथियार से लैस दबंगों ने चहारदीवारी व पिलर ढहा दिया। विरोध करने पर वादी पर फायर करते हुए दौड़ा लिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के विरुद्ध बल्वा, तोड़-फोड़, गाली तथा धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि अवैध असलहे का इस्तेमाल व ईंट चोरी आदि की घटना को मनमानी तहरीर लिखवा हजम कर लिया।
गांव निवासी अजय प्रताप वर्मा पुत्र जगदंबा प्रसाद वर्मा की गांव में ही भूमि है, जिस पर वह चहारदीवारी व पिलर बनवाए हैं। गुरुवार को तमंचा, फावड़ा, कुदाल आदि से लैस होकर पहुंचे दबंगों ने पिलर, चहारदीवारी ढहाना शुरू कर दिया। मना करने पर वादी के ऊपर तमंचे से फायर करते हुए दौड़ा लिया। विपक्षियों ने चहारदीवारी व पिलर ढहा दिया। आरोप है कि वादी पर विपक्षी अशोक कुमार वर्मा ने तमंचे से फायर किया। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोलरूम व स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन घंटों तक कोई मौके पर नहीं गया। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने बाद में मनमाफिक तहरीर लिखवाने पर ही एनसीआर दर्ज कर लिया। इसमें अशोक कुमार वर्मा, संतोष वर्मा पुत्रगण हरी प्रसाद, आत्माराम वर्मा पुत्र सतीप्रसाद, जयप्रकाश वर्मा पुत्र रामजियावन, दिग्विजय वर्मा पुत्र कामता प्रसाद वर्मा आरोपित हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ¨सह ने बताया क मामले में नामजद एक आरोपी अशोक कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी पीड़ित ने दबंगों के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस ने सच-झूठ का निर्णय किए गए बगैर आरोपी के साथ ही पीड़ित पक्ष के लोगों का भी चालान अशांति फैलाने के आरोप में कर दिया था। एसपी अजय कुमार ¨सह से इस मामले की शिकायत हुई है। उन्होंने न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।