किशोर को अगवाकर मारी गोली
अंबेडकरनगर : पिकअप वाहन सवार मवेशी चोरों ने किशोर को अगवा कर गोली मार दी और उसे घायल अवस्था में उसे
अंबेडकरनगर : पिकअप वाहन सवार मवेशी चोरों ने किशोर को अगवा कर गोली मार दी और उसे घायल अवस्था में उसे सड़क के किनारे फेंक दिया। किशोर को फैजाबाद स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुस्साहसिक घटना बीती रात भीटी थाना क्षेत्र में हुई।
उक्त थाना क्षेत्र के टेमा गांव निवासी शिवचरन का घर खजुरी-सेनपुर मार्ग पर स्थित है। वहीं वह सुअर पालन भी करते हैं। बीती रात घर के समीप आधा दर्जन चोर पिकअप वाहन से पहुंचे। वाहन खड़ा कर पीछे स्थित मुन्ना के घर जा धमके। वहां गोशाला में बंधी दो भैंस खूंटे से खोलने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच भैंस चिल्लाने लगी, जिससे लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर शिवचरन व इनके 15 वर्षीय पुत्र राजा उर्फ शिवफेर भी दौड़ पड़े। चोर वाहन घुमाकर खजुरी की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान शिवफेर पीछे से वाहन पकड़ गुहार लगाते हुए दौड़ने लगे। इस पर चोरों ने उसे वाहन पर लाद लिया और घर से करीब 700 मीटर दूर गोली मार दी और वाहन से नीचे फेंक दिया। चोरों ने पांच-छह राउंड हवा में गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य थानों को सूचित कर कां¨बग व चे¨कग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। परिवारीजनों के फैजाबाद चले जाने के कारण थाने पर तहरीर नहीं दी जा सकी। निरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल संदिग्धों की तलाश जारी है।
---------------
पुलिस की नींद गुलजार कर रही चोरों की रात
यूं तो जिले के सभी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त और पुलिस पेट्रो¨लग का दावा किया जाता है। इसके नाम पर प्रतिमाह लाखों रुपये का डीजल-पेट्रोल भी कागजों उड़ा दिया जाता है, लेकिन मवेशी चोर गिरोह को पुलिस पकड़ नहीं पा रही। यह बात दीगर है कि पुलिस पर भी हमले चोर कर रहे हैं। करीब एक पखवारा पहले जलालपुर थाना क्षेत्र में मवेशी चोरों ने पुलिस जीप व निजी वाहनों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया था। इसमें दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग घायल हुए थे। इसके पूर्व इसी तरह की वारदातें भीटी, अहिरौली व महरुआ थाना क्षेत्र में हो चुकी हैं, लेकिन वाहन सवार मवेशी चोर हर बार पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। बताते हैं कि वारदातें अधिकांशत: 12 बजे के बाद होती हैं। सूचना के बावजूद उसे हरकत में आने पर घंटों लग जाते हैं। इसी का लाभ पत्थर मार मवेशी चोर उठा रहे हैं। अब तक क्षेत्र से सैंकड़ों गाय-भैंस की चोरी हो चुकी है, लेकिन किसी भी वारदात का राजफाश नहीं हो सका। एसपी का कहना है कि प्रभावी गश्त व कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही गिरोह पकड़ में आ जाएगा।