बसपा ही करेगी प्रदेश व जिले का विकास
अंबेडकरनगर : अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोहरा बरामदपुर (मंशापुर) में बसपा की जनसभा हुई। सभा के दौर
अंबेडकरनगर : अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोहरा बरामदपुर (मंशापुर) में बसपा की जनसभा हुई। सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने 40 निषाद और अन्य समाज के लोगों ने झंडा थमाकर पार्टी में शामिल किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और जिले का विकास बसपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश और मोदी की सरकार यह सोच रही है कि हमारा झूठ जनता भूल गयी है, इसलिए प्रचार के बल पर हम फिर सत्ता पा लेंगे, लेकिन जनता सब समझ गयी है। इस बार बसपा सरकार की चर्चा आम हो गयी है, इसलिए फैसला सोच समझ कर लीजिएगा। सभा को बालमुकुंद धुरिया, मंडल कोआर्डिनेटर रवींद्र निषाद, पुर्व प्रमुख शारदा राजभर ने संबोधित किया। सभा में मंडल कोआर्डिनेटर राजेंद्र भारती, मंशाराम राजभर, मनोज यादव, विजय बहादुर, प्रधान जितेंद्र निषाद, हरिसहाय वर्मा, मेराज खां, मनोज ¨सह, राजाराम, विमला निषाद, राजू यादव, रोशन भारती, पवन यादव, वंशराजी निषाद, शयामलाल, संतराम, रामप्रताप गोड़, हरीराम निषाद आदि सैकडों लोग मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरजीत ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुत किया।