आग से हजारों की संपत्ति राख
अंबेडकरनगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 12:32 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 12:32 AM (IST)
अंबेडकरनगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे रामधनी मिश्र का परिवार सो रहा था। इसी बीच किसी ने उनके मकान के ऊपरी भाग में रखे पुआल में आग लगा दिया। इससे बगल के कमरे में रखा गृहस्थी का सामान गेहूं, चावल, चारपाई, कपड़ों से भरी अटैची व अन्य सामाग्री जलकर राख हो गयी। भुक्तभोगी ने बताया कि रोजमर्रा की वस्तुओं के जल जाने से जीविका चलाने का संकट उत्पन्न हो गया है। पशुओं को खिलाने के लिए चारा भी नहीं बचा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 23 जून को किसी ने उनके बगल वाले मकान में आग लगा दिया था, जिसमें भारी नुकसान हुआ था। आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें