अधिकाधिक वादकारियों को मिले लाभ
अंबेडकरनगर : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का दायित्व आप सभी का है। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार
अंबेडकरनगर : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का दायित्व आप सभी का है। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार कर वादकारियों को वादों के निस्तारण के लिए प्रेरित करे। जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को न्याय मिल सके। उक्त बातें जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. गोकुलेश ने कही। वह जनपद न्यायालय सभाकक्ष में आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि आगामी 12 नवंबर को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराकर लोगों को न्याय दिलाने की लक्ष्य निर्धारिक किया गया है। वादों के निस्तारण से विभागों एवं वादकारियों को लाभ होगा। इसके लिए सभी को पूरी निष्ठा से अपने अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। अपर जिला जज सर्वेश कुमार ने कहा कि सरकारी विभागों में पंपलेट एवं पोस्टर लगाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार कराए। जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव महेंशचंद्र वर्मा ने कहा कि वादकारियों का विभागीय स्तर पर इसकी सूचना भेजे। बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार शिवमूर्ति ¨सह, आरआई एलबी ¨सह, उदयराज कन्नौजिया, पंकज नायक आदि मौजूद रहे।