Move to Jagran APP

दीपिका को तीज क्वीन का ताज

अंबेडकरनगर : एनटीपीसी टांडा के महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मंडल ने हरियाली तीज धूमधाम स

By Edited By: Published: Wed, 16 Sep 2015 10:13 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2015 10:13 PM (IST)
दीपिका को तीज क्वीन का ताज

अंबेडकरनगर : एनटीपीसी टांडा के महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मंडल ने हरियाली तीज धूमधाम से मनायी। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल की अध्यक्ष सरिता सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सचिव सुनीता ठाकुर ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा कि गरिमा महिला मंडल आसपास की महिलाओं के उत्थान के साथ-साथ अपनी सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर लोगों को उत्साहित करती है। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने मेंहदी, सामूहिक गीत, एकल नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आकर्षक तीज क्वीन प्रतियोगिता थीं। इसमें दीपिका अवस्थी विजयी रहीं। नेहा श्रीवास्तव व प्रीती ¨सह क्रमश: प्रथम एंव द्वितीय उपविजेता रहीं। अध्यक्ष ने तीज क्वीन दीपिका अवस्थी को ताज पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.