शिवबाबा में मत्था टेक रवाना हुए कांवड़िए
अंबेडकरनगर : श्रावण मास के आगाज के साथ ही कावड़ियों का हुजुम भगवान भोले नाथ को जलाभिषेक करने के लिए न
अंबेडकरनगर : श्रावण मास के आगाज के साथ ही कावड़ियों का हुजुम भगवान भोले नाथ को जलाभिषेक करने के लिए निकलने लगा है। हरहर महादेव के जयकारे के साथ कावड़िए अयोध्या जल लेने के लिए प्रस्थान कर गए।
सावन के पहले दिन धार्मिक स्थल शिवबाबा में सुबह से ही महादेव के भक्तों की भीड़ दिखी। गेरूआ वस्त्रधारी भगवान भोले नाथ के भक्तों ने महादेव की प्रतिमा के समक्ष माथ टेक पूजा अर्चना कर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। शिवबाबा धाम में दिनभर कावड़ियों का आवागमन जारी रहा। सोमवार को सरयू नदी से जल लेकर वापस लौट कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान सुरक्षा इंतजाम कहीं नजर नहीं आया।
डीजे की धुन पर थिरकते दिखे भक्त : कांवड़ मेले के दौरान डीजे के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के पुलिस महकमें का दावा पहले दिन ही काफूर हो गया। कावड़िए शनिवार को वाहन पर डीजे लगाकर अयोध्या के लिए रवाना होते देखे गए। इस दौरान रास्ते में उन्हें वाहन पर थिरकते भी देखा गया। हालांकि ¨हदू संगठनों ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने को प्रशासन, शासन की मनमानी बताया है। उनका कहना है कि सुरक्षा के माकूल प्रबंध करने के बजाय नया विवाद उत्पन्न किया जा रहा है।