स्वयं सहायता समूहों को किट वितरित
अंबेडकरनगर : अकबरपुर विकास खंड में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों को विका
By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 12:13 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 12:13 AM (IST)
अंबेडकरनगर : अकबरपुर विकास खंड में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों को विकास खंड के ड्वाकरा हाल में किट वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर ने किया। उन्होंने कहा कि समूहों को किट मिलने से उन्हें संचालन में अब काफी सुविधा होगी। बाक्स में अभिलेख आदि सुरक्षित रखे जा सकते हैं। बीडीओ राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि सौ समूहों का किट वितरित किए गए हैं। इस मौके पर पीडी उमाकांत त्रिपाठी, समूहों के अध्यक्ष एनआरएलएम के कर्मचरी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें