खतरे के निशान की ओर घाघरा
टांडा (अंबेडकरनगर) : घाघरा नदी उफना रही है। नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान के करीब पहु
टांडा (अंबेडकरनगर) : घाघरा नदी उफना रही है। नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। इसकी धाराओं के मध्य बसा मांझा उल्टहवा गांव नदी के पानी से घिरने लगा है। इसी तरह बाढ़ जारी रही तो मंगलवार तक नदी का पानी गांव में पहुंच सकता है।
घाघरा नदी का जल स्तर एक सप्ताह से लगातार बाढ़ की ओर है। सोमवार की प्रात: नदी का जल स्तर 13 सेंटीमीटर बढ़कर 92.180 मीटर पर पहुंच गया। नदी का जल स्तर खतरे के लाल निशान 92.730 के करीब पहुंचकर मात्र 55 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। चारों तरफ से नदी का पानी पांच हजार से अधिक आबादी के गांव को घेर रही है। तहसीलदार राजेश ¨सह ने नदी की बाढ़ का जायजा लेकर बताया कि मांझा उल्टहवा बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित होता है। नदी का पानी बढ़ रहा है। अभी कहीं बचाव राहत कार्य शुरू किए जाने की आवश्यकता नहीं है।