परती पड़ी भूमि पर होगी धान की खेती
अंबेडकरनगर : जिले की 485 हेक्टेयर ऊसर, बंजर भूमि अब उपजाऊ होगी। वर्षों से परती पड़ी अनुपजाऊ भूमि पर ख
अंबेडकरनगर : जिले की 485 हेक्टेयर ऊसर, बंजर भूमि अब उपजाऊ होगी। वर्षों से परती पड़ी अनुपजाऊ भूमि पर खरीफ में धान की फसल लहलहाएगी। इस योजना से अब 714 किसानों में नई उम्मीदें जग गई है।
जिले में अनुपजाऊ भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए संचालित भूमि सेना योजना कारगर साबित हो रही है। इसमें चालू वित्तीय वर्ष में ऊसर-बंजर भूमि में धान फसल के प्रदर्शन की तैयारी जोरों पर है। संबंधित भूमि का समतलीकरण, मेड़बंध आदि करने के उपरांत उन्नतिशील प्रजाति के बीज नि:शुल्क वितरित किए गए हैं। किसान नर्सरी डालकर रोपाई के लिए तैयारी में जुटे हैं। योजना के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में पांच प्रोजेक्ट स्थापित किए गए हैं। भीटी विकास खंड के अहिराडीह प्रोजेक्ट के लाभर्थी कृषक जयलाल ने कहा कि उनकी दो बीघा भूमि ऊबड़-खाबड़ होने से बंजर पड़ी थी। योजना के तहत उक्त भूमि का समतलीकरण व मेड़बंदी कराने के बाद नि:शुल्क फसल प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। गयाप्रसाद तीन बीघा व जगन्नाथ ढाई बीघा भूमि पर पहली बार खेती करने जा रहे हैं।
रसायन भी उपलब्ध कराएंगें : भूमि संरक्षण अधिकारी पीएल यादव ने कहा कि भूमि सेना योजना के तहत इस बार 485 हेक्टेयर में धान फसल का प्रदर्शन कराया जाएगा। इसमें लाभार्थी किसानों को उन्नतिशील प्रजाति के 184 ¨क्वटल धान बीज वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा ¨जक व खरपतवार नाशक रसायन उपलब्ध कराएं जाएंगें।