फसलों पर बरप रहा नीलगायों का कहर
आलापुर (अंबेडकरनगर) : नीलगायों का बढ़ता प्रकोप किसानों पर भारी पड़ने लगा है। जिससे उन्हें भारी नुकसान
आलापुर (अंबेडकरनगर) : नीलगायों का बढ़ता प्रकोप किसानों पर भारी पड़ने लगा है। जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई न होने से किसानों में रोष है। तहसील क्षेत्र के सरांवा, देवरिया बाजार, हज्जीपुर, बलरामपुर, बड़ागांव, माडरमऊ, रामनगर आदि गांवों में जायद की फसल के तौर पर फलों व सब्जियों की खेती की जाती है। ¨भडी, कद्दू, लौकी, खीरा, नेनुआ के अलावा उड़द, सूरन आदि की खेती लोग करते हैं। जिसे नीलगाय बर्बाद कर रहे हैं। झुंड में दर्जनों नीलगाय खेतों में पहुंचकर चंद समय में ही पूरी फसल को चट कर जा रहे हैं। किसानों द्वारा लगाया गया बेड़ा भी इन्हें नहीं रोक पा रहा है। किसान रमेश, गो¨वद, रामकिशोर, सुरेंद्र प्रताप, जगमोहन, मोतीलाल आदि ने बताया कि प्रशासन इन्हें मारने की अनुमति भी नहीं दे रहा है। जिससे इनकी संख्या घटने के बजाय बढ़ती जा रही है। उप जिलाधिकारी महेंद्र ने बताया कि उन्हें इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।