झूठे वादों के सहारे नहीं चल सकती सरकार
राजेसल्तानपुर (अंबेडकरनगर) : आदमी पार्टी जिला संयोजक वीरेंद्र गुप्त फौजी ने कहा कि भ्रष्टाचार, गुंड
राजेसल्तानपुर (अंबेडकरनगर) : आदमी पार्टी जिला संयोजक वीरेंद्र गुप्त फौजी ने कहा कि भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी को मिटाकर ही कोई विकास कर सकता है। झूठे वादे, झूठी बातें के सहारे कोई सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलती। वह देवरिया बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
महिला शाखा जिला संयोजक नीलम ¨सह कहा कि प्रदेश सरकार बेमौसम हुई बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान हुए प्रभावित किसानों को मदद के नाम पर ऊंट के मुंह में जीरा जैसी सहायता देकर किसानों के जख्म पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। इन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। मीडिया प्रभारी राजेश ने गेहूं खरीद की सबसे बड़ी समस्या बताया। कहा कि किसान हितों की लड़ाई के लिए कार्यकर्ता मैदान में आ गए हैं। अध्यक्षता आलापुर प्रभारी निकेश कनौजिया व संचालन जहांगीरगंज ब्लॉक संयोजक दिनेश यादव ने किया। जनसभा को रक्षाराम यादव, विनय पटेल, विश्राम कनौजिया, बांकेलाल वर्मा, रामनयन निषाद, मयाराम यादव, विक्रम यादव आदि ने संबोधित किया।