दबंगों ने फाय¨रग कर फैलाई दहशत
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) : विवादित भूमि पर असलहों से लैस लोगों ने जबरन दीवार खड़ी करने का प्रयास किया
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) : विवादित भूमि पर असलहों से लैस लोगों ने जबरन दीवार खड़ी करने का प्रयास किया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फाय¨रग भी किया। गांव वालों ने घेराबंदी कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पांच लोगों को दबोच लिया और एक तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया।
मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव का है। गांव में पल्टू यादव की भूमि है। जिसे विपक्षी प्रदीप शुक्ल ने अपना बताया जाता है। जिसे लेकर काफी समय से दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है। आरोप है कि उक्त विवादित भूमि पर प्रदीप पक्ष बाहरी तत्वों के सहयोग से असलहों के बल पर रविवार अपराह्न पांच बजे जबरन दीवार जोड़ी जाने लगी और दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फाय¨रग भी की। इधर गांव के लोगों ने आरोपियों की घेराबंदी करते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसओ ज्ञानेंद्र ¨सह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मौके पर पांच लोगों प्रदीप शुक्ल, दीपक शुक्ल पुत्रगण विजयनाथ निवासी जोगीपुर, वीरखेत निवासी मोहित यादव पुत्र सोबई, मखदूमपुर निवासी सुधीर मिश्र पुत्र रमाकांत, कल्यानपुर निवासी आशुतोष तिवारी पुत्र राजेश्वर को दबोच लिया। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग फरार होने में कामयाब रहे। पल्टू यादव के भाई कल्पनाथ यादव ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि आरोपियों में से एक पक्ष से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।