भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल
अंबेडकरनगर : कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में भूमि विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्
By Edited By: Published: Thu, 02 Apr 2015 11:26 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2015 11:26 PM (IST)
अंबेडकरनगर : कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में भूमि विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर आरोपियों को उपचार के लिए भेज दिया है।
मामला उक्त थाना क्षेत्र के समईसाखान भटपुरा का है। गांव निवासी दिनेश एवं रामप्रकाश के मध्य एक भूखंड पर कब्जेदारी को लेकर अर्से से विवाद चल रहा है। सुबह करीब नौ बजे दोनों पक्ष में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इसके बाद रामप्रकाश व सभाजीत ने दिनेश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें