सीएमओ कार्यालय पर ताला बंदकर टीकाकरण का करेंगे बहिष्कार
अंबेडकरनगर : कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से राजकीय कार्य प्रभावित होता है। इसमें अध
अंबेडकरनगर : कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से राजकीय कार्य प्रभावित होता है। इसमें अधिकारियों को उदासीनता नहीं बरतनी चाहिए। मातृ-शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक में संघ जिलाध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय ने समस्याओं का निस्तारण आगामी 20 अप्रैल तक नहीं होने पर 22 अप्रैल को सीएमओ कार्यालय पर ताला जड़कर टीकाकरण कार्य का बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी है।
अध्यक्ष ने कहा कि अब अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आंदोलन के माध्यम से मजबूर किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने 10, 16 व 26 वर्ष की सेवा पर वेतन वृद्धि, बकाया एरियर का भुगतान, पदोन्नति, रोके गए वेतन व जीपीएफ की जमा धनराशि को खाते में प्रेषित करने आदि समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का मांग किया। साथ ही 20 अप्रैल तक मांगें पूरी न होने की दशा में 22 अप्रैल को होने वाला टीकाकरण कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर समस्या का समाधान न होने पर सीएमओ कार्यालय पर तालाबंदी कर संपूर्ण जिले में कार्य बंद कर दिया जाएगा। बैठक में संघ जिला मंत्री किरन ¨सह, उपाध्यक्ष सुशीला देवी, तारा श्रीवास्तव, शकुंतला मिश्र, जयमूर्ति, चंपा पाठक, लालती देवी, आशा देवी, भगवान देवी आदि मौजूद थी।