Move to Jagran APP

नवमी पर चटख हुआ आस्था का रंग

अंबेडकरनगर : चैत्र मास नवमी पर एक ओर जहां मां दुर्गा के भक्तों ने हवन व पूजन कर नवरात्र व्रत का समाप

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 11:49 PM (IST)
नवमी पर चटख हुआ आस्था का रंग

अंबेडकरनगर : चैत्र मास नवमी पर एक ओर जहां मां दुर्गा के भक्तों ने हवन व पूजन कर नवरात्र व्रत का समापन किया। वहीं प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर आस्था रंग चटख हुआ। अंतिम दिन साधकों ने कन्याओं को भोज कराकर मां से मनौती मांगी। इसके लिए नगर के तमसा तट के गायत्री मंदिर, दोस्तपुर मार्ग स्थित काली मंदिर, नगरपालिका के दुर्गा मंदिर, संघतिया स्थित अंबा मंदिर एवं शिवाला घाट के काली माता मंदिर पर भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगी। लोगों ने मां के दर्शन कर हवन-पूजन किया। विद्युतनगर संवादसूत्र के मुताबिक टांडा नगर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में प्रात: से ही यज्ञ, हवन का कार्यक्रम शुरू हुआ। श्री झारखंड महादेव मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर के समक्ष हवन का कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं, पुरुषों ने विधि-विधान के साथ आहुति डाली। उदासीन आश्रम बड़ा फाटक छज्जापुर में महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार कर यज्ञ किया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया। इसके अलावा दौलतपुर, काजीपुरा, फत्तूपट्टी स्थिति दुर्गा मंदिरों में हवन-पूजन किया गया।

loksabha election banner

मंगल गीतों के बीच भय प्रगट कृपाला..

अंबेडकरनगर : चैत्र रामनवमी को प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन व मंगलगीत का सिलसिला चलता रहा। नगर के शहजादपुर कस्बे में स्थित रामजानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान राम के जन्म होने की खुशी में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। पुजारी राम उजागिर दूबे ने पूजन कराया। वहीं महिलाओं ने सोहर गीत गाकर खुशी मनाई। इस दौरान विवेक मल्होत्रा, आशु, सत्यम, विशाल, भगौती प्रसाद, प्रेमचंद्र पाठक, सुरेंद्रलाल तिवारी, चक्रधारी दूबे, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।हंसवर संवादसूत्र के मुताबिक लगड़तीर घाट पर सूर्योदय से पूर्व ही श्रद्धालुओं के स्नान का क्रम शुरू हुआ, जो दोपहर तक जारी रहा। घाट पर लगे मेले में काफी भीड़ रही। विद्युतनगर संवादसूत्र के मुताबिक घाघरा नदी में स्नान कर झारखंड महादेव मंदिर, रामजानकी मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। दोपहर 12 बजे श्रीराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम मंदिरों में शुरू हुआ। घंटा, घड़ियाल, नगाड़ा बजना शुरू हो गया। भगवान राम की आरती के उपरांत भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला की सामूहिक स्तुति होने लगी।

अयोध्या से श्रद्धालुओं की वापसी से लगी भीड़

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में शामिल होने अयोध्या गया श्रद्धालुओं की वापसी का सिलसिला जारी है। लोग बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं ट्रेनों के सहारे वापस लौट रहे हैं। इस दौरान अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। लोगों को ट्रेनों में चढने व उतरने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं बसों में भी यात्रियों को दुश्वारियां झेलने को विवश होना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.