सड़क हादसों में वृद्धा समेत चार घायल
अंबेडकरनगर : जिले में हुए सड़क हादसों में वृद्धा समेंत चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस कर्मियो
अंबेडकरनगर : जिले में हुए सड़क हादसों में वृद्धा समेंत चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस कर्मियों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
गत शनिवार की शाम कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के ककरडिला गांव निवासी रामू (27) पुत्र कामता प्रसाद बाइक से नगर से घर जा रहे थे। वह गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गए। घायलावस्था में एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। कोतवाली टांडा क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर निवासी रामनयन की (70) वर्षीय पत्नी राजदेई गत शात घर के समीप सड़क पार कर रही थी। इस दौरान वह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गई। घायलावस्था में परिवारीजनों ने उन्हें पहले सीएचसी टांडा फिर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। गत शाम भीटी थाना क्षेत्र के सया गांव निवासी दीपक (27) पुत्र दुर्गाप्रसाद बाइक से घर जा रहे थे। वह गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गए। गंभीरावस्था में परिवारीजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। एक अन्य सड़क हादसें में रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र शर्मा (21) पुत्र दुक्खी शर्मा घायल हो गए। घायलावस्था में एंबुलेंस कर्मियों ने यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।