कांग्रेस सेवादल ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
अंबेडकरनगर : भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने नगर के पटेलनगर तिर
अंबेडकरनगर : भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने नगर के पटेलनगर तिराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक अच्छन खां ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है।उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक जैसे काले कानून के विरोध में पूरे देश में आंदोलन हो रहा है। जिसके चलते प्रधानमंत्री ने संसद में आश्वासन दिया था कि मौजूदा विधेयक में एक भी ¨बदु यदि किसान विरोधी है तो उसे वापस लिया जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री संसद और देश की जनता से झूठ बोलकर वही काले कानून के विधेयक को पास करवा दिया। ताकि पूंजीपतियों को भारी लाभ मिले। इस मौके पर महिला संगठन गिरजा देवी, इसरार, रामत्रिलोकी, मक्खन लाल, उदयभान, रामकिशोर यादव, धीरज गौतम, अमजद खां, इसरावती देवी, फिरोज अहमद, अनीता देवी, सोनू ने संबोधित किया।