महापुरुषों के सपनों को साकार करना सच्ची श्रद्धांजलि
अंबेडकरनगर : बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मूल निवासी महापुरुष जगदेव प्रसा
अंबेडकरनगर : बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मूल निवासी महापुरुष जगदेव प्रसाद कुशवाहा, संत रविदास एवं रमाबाई का जन्मदिन रविवार को संयुक्त से पकड़ी भोजपुर में मनाया गया। अध्यक्षता केंद्रीय पर्यवेक्षक विकास चौधरी व संचालन बामसेफ जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार ने किया।
पूर्व विधायक घामूराम भाष्कर ने कहा कि उक्त महापुरुषों के सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. अंबेडकर ने उक्त महापुरुषों द्वारा चलाए गए आंदोलन को आगे पढ़ाते हुए अधिकार दिलाया। जिसमें रमाबाई ने त्याग व परिश्रम करते हुए बाबा साहब का सहयोग किया। बाबू जगदेव प्रसाद ने संविधान में दिए अधिकारों को लागू करवाने के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम का उदघाटन अशोक कुमार मौर्य ने किया। कार्यक्रम को संतराम मौर्य, महेंद्र, विनीता, गिरधारी राम, राजेश मौर्य, वंशराज, आत्माराम यादव, अनूप, संगीता, रामनेपाल मौर्य, रामसंहार, शिवनायक यादव, रामनायक, रामप्रकाश, मकसूद अहमद, ओपी निगम, राकेश आदि शामिल थे।