रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए चर्च
अंबेडकरनगर : क्रिसमस को लेकर नगर स्थित चर्च एवं स्कूलों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। गुरुव
अंबेडकरनगर : क्रिसमस को लेकर नगर स्थित चर्च एवं स्कूलों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। गुरुवार को विशेष प्रार्थना के साथ त्योहार का आगाज होगा। इस दौरान स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रभु ईशु का जन्म दिवस मनाने की तैयारियां पूरी हैं। इसके लिए नगर स्थित चर्च एवं मिशनरी स्कूलों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। नगर के सेंट पीटर्स स्कूल में प्रभु ईशु की झोपड़ी में तैयार झांकी आकर्षण का केंद्र बनी है। फादर आर्चिवल्ड डिसूल्वा ने बताया कि क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा सेंट जॉन स्कूल के परिसर में स्थित चर्च को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। चर्च में प्रार्थना सभाओं का भी आयोजन किया गया है। प्रबंधक नवीन जॉन ने बताया कि चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।