क्रिसमस पर सजाए गए चर्च
अंबेडकरनगर : क्रिसमस की तैयारियों तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित चर्च को रंगबिरंगी झालरों से
अंबेडकरनगर : क्रिसमस की तैयारियों तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित चर्च को रंगबिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। प्रभु ईशु की मोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।
नगर के सेंट पीटर्स स्कूल में प्रभु ईशु की झोपड़ी में तैयार झांकी रोशनी से जगमगा रही है। इसे फूल पत्तियों से बड़े ही मोहक ढंग से सजाया गया है। 25 दिसंबर को प्रभु ईशु के जन्मदिन का इंतजार किया जा रहा है। फादर आर्चिवल्ड डिसूल्वा ने बताया कि क्रिसमस की तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा सेंट जॉन स्कूल के परिसर में स्थित चर्च को रंगबिरंगी झालरों से गुलजार किया जा रहा है। संस्था के प्रबंधक नवीन जॉन ने बताया कि चर्च को सजाया जा रहा है। क्रिसमस पर यहां विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तैयारियों में तान्या ओल्सन, नवीन अजीत ओल्सन, रेनू ओल्सन, सेराज खान, अली हुसैन, आशुतोष सोनी, कृष्णकांत चतुर्वेदी, मौसम पांडेय, इरफान अहमद, अभिनव मिश्र, अभिषेक चतुर्वेदी, बिंदु सिंह, नीलम मिश्रा, वंदना तिवारी, सुनीता पोशांग व सूर्यमणि चौबे शामिल रहे।