कृषि गोष्ठी में नदारद रहे अधिकारी
अंबेडकरनगर : कृषि विभाग द्वारा आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय रबी कृषि गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारी
By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 12:07 AM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 12:07 AM (IST)
अंबेडकरनगर : कृषि विभाग द्वारा आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय रबी कृषि गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारी नदारद रहे। अकबरपुर विकासखंड के न्याय पंचायत जल्लापुर मसेढ़ा के जोरियन कटुई बाजार में बुधवार को यह गोष्ठी आयोजित की गई थी। गोष्ठी चंद किसानों के बीच संपन्न हो गई। जबकि इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रतिभाग करना था। यहां तक गोष्ठी में तकनीकी खेती की जानकारी देने के लिए कृषि वैज्ञानिक भी नहीं पहुंच सके। गोष्ठी में एडीओ कृषि अशोक कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी भी नहीं पहुंच सके। आयोजक आत्मा योजना के अमरजीत वर्मा, विमलेश पटेल व विजय कुमार वर्मा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें