Move to Jagran APP

अभियान चला संगठन से जोड़े जाएंगे किसान

अंबेडकरनगर : साथ आएं देश बनाएं के नारे के साथ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले भर में किसानों को जोड़ने

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 12:10 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 12:10 AM (IST)
अभियान चला संगठन से जोड़े जाएंगे किसान

अंबेडकरनगर : साथ आएं देश बनाएं के नारे के साथ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले भर में किसानों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए सभागार टांडा मार्ग पर जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

loksabha election banner

बैठक में किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि आगामी 13 से 15 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर बाजारों तथा चीनी मिल गेट पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सदस्य बनाने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री रूदल प्रसाद ने बताया कि 18002662020 पर कॉल करें और अपना नाम, पता, पिन कोड नंबर 09242492424 पर भेज दें। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को हजपुरा बाजार में 12 बजे शिविर लगेगा। इसके प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार राजभर को बनाया गया है। बैठक को प्रदेश परिषद सदस्य भाजपा नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, वशिष्ठ पांडेय, दिनेश त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर श्यामसुंदर यादव, नंदलाल वर्मा, प्रदीप यादव, भोला यादव, विष्णु शर्मा, अयोध्या प्रसाद पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.