Move to Jagran APP

मुलायम को है असहाय लोगों के दुखों का अहसास

अंबेडकरनगर : सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ज

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 11:20 PM (IST)
मुलायम को है असहाय लोगों के दुखों का अहसास

अंबेडकरनगर : सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिलेभर में विविध आयोजन हुए। मुख्य कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह को असहाय, गरीबों के दुखों का अहसास है। इस कारण वह समाज के सभी वर्गो के लिए ज्यादा से ज्यादा हितकारी कार्य करना चाहते हैं।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा की प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में उत्तरोत्तर विकास के लिए पूरे तन-मन से लगे हैं। ऐसे में जनता को समाजवादी पार्टी का सहयोग देना चाहिए। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव की अध्यक्षता एवं महासचिव डॉ. सूर्यप्रकाश तिवारी के संचालन में सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चौक स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर की गयी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा, जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय पहुंचकर सभी वार्डो में मरीजों को फल वितरित किया गया। मंत्री व जिलाध्यक्ष ने केक काटकर मुलायम सिंह यादव को दिली मुबारकबाद दी। इसके उपरांत मुलायम सिंह यादव की सोच के अनुरूप लगभग 500 गरीब, असहाय और निर्बल, विकलांग लोगों को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कंबल वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख इस देश के करोड़ों-करोड़ किसानों, छात्रों, नौजवानों, मुसलमानों के दिलों की धड़कन हैं। जिला संगठन की चर्चा करते हुए कहा कि मेरा प्रयास होगा कि जिला संगठन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा, टांडा विधायक अजीमुलहक पहलवान, आलापुर विधायक भीमप्रसाद सोनकर, पूर्व मंत्री जफर मसूद किछौछवी ने मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। गोष्ठी को इफ्तेखार अंसारी, रणविजय सिंह, डॉ. सूर्यप्रकाश तिवारी, लालजी पटेल, बाबूराम निषाद, बाबूराम प्रजापति, डॉ. अभिषेक सिंह, पप्पू मिश्र, साधू गोड़, लीलावती यादव, विद्या सिंह भारती, मुमताज अहमद खां, संदीप सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अश्वनी यादव, सियाराम यादव, अमित त्रिपाठी, सागर यादव, महंथ चंद्रप्रकाश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव कलाम मोहम्मद खान के आयोजन एवं संचालन तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रामशकल यादव की अध्यक्षता में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्म दिन पुरानी तहसील तिराहा अकबरपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक समाज के वासिल अख्तर, हाफिज गुलाम रब्बानी, हाफिज मोहम्मद अहमद, निसार अहमद, अब्दुल रहमान, मौलाना आसिक रिजवी, मौलाना शुजा हैदर रिजवी उपस्थित थे। अकबरपुर विकास खंड परिसर में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया गया। व्यापारी नेता शिवकुमार वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सभासद हरिनारायण मद्धेशिया ने केक काटकर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसका कार्यकर्ताओं ने लुफ्त उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.