13 वाहनों का चालान आठ सीज
अंबेडकरनगर : नगर के टांडा अकबरपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने आठ वाहनों को सीज कर 13 अन्य का
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 10:55 PM (IST)
अंबेडकरनगर : नगर के टांडा अकबरपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने आठ वाहनों को सीज कर 13 अन्य का चालान किया। अभियान में टांडा मार्ग पर 13 वाहन बगैर परमिट, ओवरलोडिंग, बिना टैक्स जमा किए आदि मामलों में पकडे गए। इन वाहनों में मैजिक, थ्री व्हीलर, टेंपो तथा ट्रक शामिल हैं। वाहनों पर लगभग 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। एआरटीओ सौरभ कुमार ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें