सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल
आलापुर (अंबेडकरनगर) : ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि एक लोग घायल हो गये। पुलिस
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 10:50 PM (IST)
आलापुर (अंबेडकरनगर) : ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि एक लोग घायल हो गये। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौराहे पर देर शाम हुई।
उक्त थाना क्षेत्र के हरदिहा जलाल निवासी धर्मेद्र यादव (37) व डल्लापुर निवासी रामअशीष पाल (35) के साथ मोटर साइकिल से घर जा रहे थे। उक्त चौराहे पर पहुंचे थे कि खेत की जोताई कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे धर्मेद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल रामअशीष को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें