Move to Jagran APP

भाजपा की मंडलवार बैठकें आज से

अंबेडकरनगर : भाजपा के सदस्यता अभियान को धार देने के लिए मंडलवार बैठकें शुक्रवार से शुरू होंगी। इसके

By Edited By: Published: Thu, 20 Nov 2014 11:37 PM (IST)Updated: Thu, 20 Nov 2014 11:37 PM (IST)
भाजपा की मंडलवार बैठकें आज से

अंबेडकरनगर : भाजपा के सदस्यता अभियान को धार देने के लिए मंडलवार बैठकें शुक्रवार से शुरू होंगी। इसके लिए पार्टी नेताओं को मंडलवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को मंडलों में होने वाली बैठकों में कटेहरी मध्य, टांडा पूर्वी में डॉ. राजितराम त्रिपाठी, जलालपुर दक्षिणी, जलालपुर नगर में अमरनाथ सिंह, 22 नवंबर को अकबरपुर नगर रामप्रकाश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 23 को भीटी उत्तरी, दक्षिणी, कटेहरी उत्तरी की जिम्मेदारी डॉ. राजितराम त्रिपाठी को दी गई है। कटेहरी दक्षिणी, बसखारी उत्तरी, टांडा नगर की जिम्मेदारी सांसद डॉ. हरिओम पांडेय, बसखारी दक्षिणी, किछौछा नगर अमरनाथ सिंह, जहांगीरगंज पूर्वी, पश्चिमी, रामनगर उत्तरी की जिम्मेदारी यमुना प्रसाद चतुर्वेदी को दी गई है। रामनगर दक्षिणी, भियांव उत्तरी, भियांव दक्षिणी की जिम्मेदारी रामप्रकाश यादव को दी गई है। जलालपुर पश्चिमी, अकबरपुर उत्तरी की गया प्रसाद वर्मा को 23 नवंबर को होने वाले बैठक के लिए जिम्मेदारी दी गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह को आगामी 23 नवंबर को अकबरपुर पश्चिमी की होने वाली बैठक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिजिटल सदस्यता अभियान पर जोर : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष सरिता वर्मा की अध्यक्षता व महामंत्री मिथिलेश सिंह के संचालन में शहजादपुर स्थित जिला कोषाध्यक्ष मंजू बहल के आवास पर हुई। इसमें महिलाओं की भागीदारी के लिए बूथ स्तर पर डिजिटल सदस्यता अभियान कराए जाने का आह्वान किया गया। बैठक में निर्मला पांडेय, भारती सिंह, अमरावती वर्मा, रितु बहल, राजेश्वरी वर्मा, राजेश्वरी श्रीवास्तव, पुनीता सिंह, प्रेमशीला, अनीता देवी, सुनीता चौहान, शीला कनौजिया, हेमलता, ऊषा यादव, शांति जायसवाल, नेहा बहल व अमिता सेठ उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.