प्लेटफार्म पर महिला ने जना बच्चा
अंबेडकरनगर : अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला ने प्लेटफार्म की फर्श पर बच्चे को जन्म दिया। यात
अंबेडकरनगर : अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला ने प्लेटफार्म की फर्श पर बच्चे को जन्म दिया। यात्रियों ने मामले की सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी, तो पुलिस ने मदद करने से इंकार कर दिया। इसके बाद यात्रियों व पुलिय के मध्य तीखी झड़प हुई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों स्वस्थ बताए गए है।
रविवार को हंसवर निवासी ज्ञानू की पत्नी नर्गिस दो छोटे बच्चों को साथ लेकर कहीं जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे वह स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के समीप बैठी थी। इसी बीच उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला को दर्द से कराहता देख वहा मौजूद यात्रियों ने सुरक्षा बल पोस्ट में इसकी जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने सहयोग करने से इनकार कर दिया, इस पर वहां यात्रियों की पुलिस कर्मियों से तीखी झड़प हुई। अंतत: प्रसव पीड़िता ने फर्श पर बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान महिला यात्रियों ने महिला का सहयोग किया। यात्रा के लिए स्टेशन पर पहुंची भीटी तहसील क्षेत्र के चंदापुर निवासिनी विद्या देवी ने प्रसव में मदद की। कुछ यात्रियों ने बच्ची के लिए तौलिया आदि की भी व्यवस्था किया। दैनिक जागरण की सूचना पर सीएमओ डॉ. मेजर बीपी सिंह ने तत्काल एंबुलेंस भेजकर जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमओ ने बताया कि जच्चा बच्चा स्वस्थ है। उनके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।