Move to Jagran APP

एक लाख रुपये जुर्माना लगाया

अंबेडकरनगर : जिले के 22 वाहनों पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। बसखारी, टांडा तथा फैजाबाद मार्ग प

By Edited By: Published: Sun, 09 Nov 2014 12:03 AM (IST)Updated: Sun, 09 Nov 2014 12:03 AM (IST)
एक लाख रुपये जुर्माना लगाया

अंबेडकरनगर : जिले के 22 वाहनों पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। बसखारी, टांडा तथा फैजाबाद मार्ग पर क्षमता से अधिक सवारियां भरने के आरोप में एआरटीओ ने पांच वाहनों को सीज कर 17 वाहनों का चालान करने के साथ एक लाख का जुर्माना लगाया। नगर के मार्गो पर रोजाना डग्गामार वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इससे जहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहीं राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। एआरटीओ सौरभ कुमार ने बताया कि डग्गामार वाहनों से दुर्घटनाएं होने के साथ ही राजस्व क्षति होती है। ऐसे वाहनों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलता रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.