सड़क हादसों में महिला मजदूर समेत तीन घायल
अंबेडकरनगर : जिले में हुए सड़क हादसों में महिला मजदूर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस कर्
अंबेडकरनगर : जिले में हुए सड़क हादसों में महिला मजदूर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस कर्मियों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहा उनका उपचार चल रहा है।
झारखंड प्रांत के लातेहार जिले के नावागढ़ गांव निवासी विनोद परिवारीजनों के साथ यहा सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। शनिवार को इनकी पत्नी अनीता (30) ट्रैक्टर ट्राली से बालू लादने जा रही थी। वह कुछ दूर ही पहुंची थी कि अचानक ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गई। कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के बैरमपुर बरवां गांव निवासी राजमनी तिवारी (45) पुत्र कमला प्रसाद सुबह करीब आठ बजे बाइक से नगर आ रहे थे। वह गांव से अकबरपुर फैजाबाद मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि बाइक की टक्कर से घायल हो गए। गत शुक्रवार की देरशाम हुए एक अन्य सड़क हादसे में आलापुर थाना क्षेत्र के बेरमपुर गांव निवासी रामआशीष (48) पुत्र जंगली घायल हो गए।