Move to Jagran APP

भूजल सुधार के लिए तालाब जुड़ेंगे नहरों व नलकूपों से

अंबेडकरनगर : भू-गर्भ जलस्तर ऊपर लाने के लिए तालाबों व पोखरों को नहरों व नलकूपों से जोड़ा जाएगा। यह जल

By Edited By: Published: Sun, 09 Nov 2014 12:03 AM (IST)Updated: Sun, 09 Nov 2014 12:03 AM (IST)
भूजल सुधार के लिए तालाब जुड़ेंगे नहरों व नलकूपों से

अंबेडकरनगर : भू-गर्भ जलस्तर ऊपर लाने के लिए तालाबों व पोखरों को नहरों व नलकूपों से जोड़ा जाएगा। यह जल संचयन का अहम स्रोत होगा। प्रदेश में पशुओं का टीकाकरण पल्स पोलियो उन्मूलन सरीखा अभियान चलाकर किया जा रहा है। यह बातें प्रदेश के पशुधन व लघु सिंचाई मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहीं।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री सिंह शनिवार की देरशाम नगर स्थित निरीक्षण गृह में जागरण से मुखातिब थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पशुधन का कार्यभार संभाला था तो बजट 98 करोड़ था। अब यह लगभग एक हजार हो गया है। इसके साथ ही विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पशुधन को बढ़ावा देने व छोटे पशुपालकों की सुविधा के लिए प्रदेश में कामधेनु डेयरी परियोजना शुरू की गंई है। इसमें पशुपालकों को पांच से लेकर 10 लाख रुपये तक का ऋण पांच साल तक के लिए बगैर ब्याज के दिया जाएगा। साथ ही पशुओं का बीमा भी मुफ्त होता है। पशु टीकाकरण के लिए सभी प्रधानों को पत्र जारी कर बताया गया है कि अब यह पूरी तरह निशुल्क है। इसमें लापरवाही करने वालों को सीधे निलंबित कर दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले किसान बो¨रग के लिए दौड़ भाग करता था लेकिन अब इतनी संख्या बढ़ा दी गयी है कि किसानों को काफी सहूलियत हो गयी। यहां पहुंचने पर निवर्तमान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. अभिषेक सिंह की अगुआई में मंत्री राजकिशोर सिंह का स्वागत किया गया। विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.