चार के विरुद्घ मुकदमा दर्ज
अंबेडकरनगर : सम्मनपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने के मामले में पुलिस
अंबेडकरनगर : सम्मनपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
मामला उक्त थाना क्षेत्र के मछली गांव का है। गांव निवासी विनोद यादव एवं रघुनाथ के मध्य वर्षो से चल रहे भूमि विवाद के चलते गत गुरुवार की शाम दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये थे। रघुनाथ पक्ष के लोगों ने असलहों से लैस होकर विनोद के घर पर धावा बोल जमकर तोड़-फोड़ की थी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व हमलावर भाग निकले थे। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित विनोद की तहरीर पर रघुनाथ समेत चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष वीके मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।