उगते सूर्य का पूजन करने को उमड़ी भीड़
अंबेडकरनगर : छठ पर्व जिले में श्रद्धा के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। अंतिम दिन उगते सूर्य का पू
अंबेडकरनगर : छठ पर्व जिले में श्रद्धा के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। अंतिम दिन उगते सूर्य का पूजन करने को भोर से ही घाघरा व तमसा नदी के तट पर श्रद्धालुओं व व्रतधारी महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने धूप, दीप से आरती कर सूर्य देव से पुत्रों के दीर्घायु व सुखी होने की कामना की।
व्रतधारी महिलाओं ने गांवों में जहां तालाब, पोखरों के किनारे पूजन कर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं नगर के तमसा तट पर सुहागिनों ने पूजा-अर्चना कर जल में खड़े होकर अर्घ्य दिया। इस आयोजन में महिलाओं के अलावा बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों ने भागीदारी की। अर्घ्य देने के पहले महिलाओं ने सूप में फल-फूल प्रसाद व पूजन सामग्री रख पूरे विधि-विधान से भगवान सूर्य को नमन किया। अकबरपुर नगर में गायत्री मंदिर के पीछे तमसा तट पर एकत्र महिलाओं ने सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए अराधना की।